बरेली कॉलेज की कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से शनिवार को 'बीमा सखी अभिकर्ता' पंजीकरण कराया गया। इसमें 147 छात्राओं ने आवेदन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने निगम के अधिकारियों से योजना संबंधी सवाल पूछे। कई छात्राओं ने पंजीकरण तिथि बढ़ाने का आग्रह किया। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. राजीव यादव के अनुसार पंजीकृत छात्राएं नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुबह 11 बजे महाविद्यालय के सेमिनार हॉल के सामने एकत्र होंगी। यहां से बस उन्हें एग्जीक्यूटिव क्लब पहुंचाएगी। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छात्राओं से संवाद कर सकते हैं। छात्राएं अपने साथ माता-पिता या भाई-बहन को लेकर पहुंचे, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।