फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में भाजपा नेता की फोटोस्टेट की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में विश्वनाथपुरम बदायूं रोड निवासी सुरजीत सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष हैं। कॉलोनी में ही कृष्णा फोटो स्टूडियो के नाम से उनकी दुकान है। सुरजीत शनिवार रात दुकान बंद करके पार्टी कार्यालय चले गए थे। रात करीब तीन बजे उनकी दुकान के बाहर एक ऑटो लगाकर शटर के अंदर पेट्रोल डाला गया और आग लगाकर चालक ऑटो लेकर चला गया। रात में ही आग की सूचना सुरजीत को मिली तो दमकल को फोन कर सूचना दी। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन फोटोस्टेट संबंधी काफी सामान जलकर राख हो गया। सुरजीत ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को तहरीर देकर आग लगने वाले की पहचान करने और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें