फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में अंतरराज्यीय तस्कर समेत चार गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर समेत तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पिस्टल से फायरिंग करने का आरोपी भी पकड़ा गया है। उससे भी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर सुरजीत सिंह, उसके साथी हरबीर सिंह व सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया। सुरजीत कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव बरईपुर का है। हरबीर और सुखपाल दोनों उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के निवासी हैं। पूछताछ में सुरजीत ने पुलिस को बताया कि वह 2021 से पिस्टल तस्करी का काम कर रहा है। ऊधमसिंह नगर की थाना पुलभट्टा पुलिस उसे तस्करी के मामले में जेल भी भेज चुकी है। वह हल्द्वानी जेल में पांच महीने रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात जेल में बंद ग्वालियर निवासी अभिमन्यु से हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से पिस्टल तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। सुरजीत ने बताया कि वह अब तक 40 से 50 पिस्टल बरेली, मुरादाबाद समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में बेच चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें