बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 19 साल की युवती रात के अंतिम पहर में घर से लापता हो गई। सुबह पांच बजे वह बेहोशी की हालत में घर से 25 मीटर दूर एक प्लॉट में मिली। परिवार के मुताबिक बेटी के पेट पर चाकू मारा गया था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।