फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली को मिल सकती है पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात

रेलवे ने बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए एक माह तक ट्रायल और स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। यह स्लीपर वंदे भारत एक ओर से 1600 किमी दूरी तय करेगी। माना जा रहा है कि जल्द ही शहर को देश की पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। वहीं, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू होने की संभावना है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रूट लगभग तय हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है। इन ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें