फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के किला पुल पर बस के ब्रेक फेल, ऑटो और ई-रिक्शा को रौंदा, एसी शताब्दी से टकराई, आठ लोग घायल

बरेली के किला पुल पर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल गए, जिससे अनियंत्रित हुई बस ऑटो और ई-रिक्शा को रौंदते हुए एसी शताब्दी से जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद किला पुल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर कोई भी वाहन से पुल से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें