फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में तीन दिन से लापता बच्चे का शव सीवर नाले में मिला, परिवार में कोहराम

मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 05:24 PM IST

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता बालक का शव सोमवार को सीवर नाले में मिला। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि संजयनगर निवासी आठ वर्षीय विराट नाम का बालक 30 मई से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उसका शव सीवर नाले में फंसा मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहां से 100 मीटर दूरी पर तालाब है। लोगों ने बताया कि बालक तालाब के आसपास खेल रहा था। आशंका जताई गई है कि इसी दौरान वह तालाब में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। उससे बहकर नाले में चला गया और फंस गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कराई जा रही है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें