फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुजुर्ग पिता का पथरी का ऑपरेशन कराने बरेली आ रहे थे पुत्र, रास्ते में हो गया हादसा

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार रात एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मरीज समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव मधुपुरा निवासी 35 वर्षीय अब्दुल सलाम ने बताया कि शुक्रवार रात वह एंबुलेंस से पिता नन्हे का पथरी का ऑपरेशन कराने के राममूर्ति अस्पताल आ रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास हाईवे पर एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। इससे उनके पिता नन्हे, अब्दुल सलाम, उनके भाई अकबर अली और नईम के साथ ही स्वार टांडा के ही गांव बाली निवासी एंबुलेंस ड्राइवर विकास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें