फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

बरेली के बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। बहेड़ी के मेन नैनीताल रोड पर ईदगाह के सामने स्वदेशी इंटरप्राइजेज के नाम से मोहम्मद शवाब की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार को चचेरे भाई की शादी होने की वजह से दुकान बंद थी। बताया जाता है कि दोपहर के वक़्त शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर ज़ब शटर खोलकर देखा गया तब दुकान में रखे सारे सामान को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना के कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को दुकान में लगी आग बुझाने में करीब चार घंटे का वक़्त लग गया। दुकान मालिक मोहम्मद शवाब के मुताबिक आग से उसका करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का माल जलकर राख़ हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें