बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह यात्रा अमन शांति के बजाय सांप्रदायिक माहौल न पैदा कर दे। मौलाना ने कहा कि वह (धीरेंद्र शास्त्री) अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते हैं, जिसे मुसलमानों को तकलीफ पहुंचती है। ऐसी सूरत में कहीं अगर उन्होंने कोई भी ऐसा बयान दे दिया जो सांप्रदायिक हो तब यह यात्रा शांति के बजाय सांप्रदायिक रूप ले सकती है।