फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया दम... बरेली ताइक्वांडो स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

बरेली में अमर उजाला की ओर से रविवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल में किया गया। इसमें बरेली ताइक्वांडो स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। एएसआर अकादमी और स्पार्क ताइक्वांडो अकादमी क्रमवार दूसरे व तीसरे पायदान पर रहीं। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न अकादमी और स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रखने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल के लिए मैं बधाई देता हूं। इससे प्रतिभागियों को न सिर्फ आत्मबल मिलेगा, बल्कि वह अपनी सुरक्षा करने में भी सक्षम होंगे। खास तौर से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए यह विधा बहुत जरूरी है। उन्होंने विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत दिया। रेफरी और कोच को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें