फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली रेंज के नए आईजी अजय साहनी ने संभाला चार्ज, बताईं प्राथमिकताएं

मुकेश कुमार Updated Thu, 08 May 2025 01:22 PM IST

बरेली रेंज के नवागत आईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंचे। यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नवागत आईजी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि आज बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम हो रहा है। इसकी रोकथाम हमारी प्राथमिकता है। हमारे लोग इसके लिए प्रशिक्षित हों। सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित हुए हैं। साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। पब्लिक के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए स्कूलों का सहयोग लिया जाएगा। आईजी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द कामय रहे। सभी लोग मिलजुल कर रहें। जो कोई भी खुराफात करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें