फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: केसर चीनी मिल पर 162 करोड़ रुपये बकाया, भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना

बरेली के बहेड़ी में केसर चीनी मिल द्वारा 162 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने से नाराज करीब दो हजार किसानों ने गन्ना समिति परिसर में धरना दिया। संयुक्त पीड़ित किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने गन्ना विभाग और चीनी मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ब्याज सहित भुगतान की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार ने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित चीनी मिल की जमीन की नीलामी कराकर किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि दिवाली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो त्योहार के बाद नैनीताल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। धरने को व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें