फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने कहा- मेरे पीछे पड़े हैं भाजपा और सपा के प्रत्याशी

बरेली की आंवला लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले सपा और बसपा के प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है, जिससे सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य पर बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने पलटवार किया है। आबिद अली ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर नीरज मौर्य पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। बसपा प्रत्याशी ने अपनी जान को खतरा जताया। आबिद अली ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आबिद ने दोनों प्रत्याशियों से अपनी जान का खतरा जताया। कहा कि ये दोनों लोग मेरी जान के पीछे पड़े हैं। आबिद अली ने सपा प्रत्याशी को जालसाज बताया। यहां पर बता दें बसपा प्रत्याशी ने बीते दिनों नीरज मौर्य व खुद को बसपा का प्रत्याशी बताकर नामांकन कराने वाले सत्यवीर सिंह पर जालसाजी और साजिश रचने के आरोप लगाकर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने प्रेसवार्ता कर आबिद अली के आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही उन्हें भाजपा से मिला हुआ बताया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें