फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आस्था की शक्ति... हरिद्वार से 65 लीटर गंगाजल लेकर निकला शिवभक्त

आस्था का उत्साह कठिन सफर की मुश्किलों को भी दरकिनार कर देता है। हरियाणा के एक शिवभक्त का प्रण देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा रहे हैं। हरियाणा के जिला चरखी दादरी के गांव वहवंध निवासी जॉनी सैन अपने गांव से 30 जून को हरिद्वार के लिए निकले थे। एक जुलाई को वह हरिद्वार पहुंच गए। दो जुलाई को हरिद्वार से 65 लीटर गंगाजल भरकर पैदल यात्रा पर मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम निकले। वह हरिद्वार से करीब 290 किमी की पैदल यात्रा कर कांवड़ लेकर मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां रजऊ परसपुर पुलिस चौकी पर रात्रि विश्राम के लिए रुके। यहां पुलिसवालों ने उनकी कांवड़ कंधों पर उठाई। जॉनी सैन ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनको भोजन करवाया। बताया कि उनकी पूरी यात्रा करीब 900 किमी की है। वह 65 लीटर गंगाजल के साथ रोज 15 किमी का सफर तय करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें