बरेली में एक दीवार को लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया। पूर्वोत्तर रेलवे के रोड नंबर चार के दूसरी तरफ लोग रेलवे की दीवार टूटी होने की वजह से आसानी से पहुंच जाते थे। तकरीबन बीस साल से ये दीवार टूटी थी। लेकिन अब रेलवे इस दीवार को बनाने जा रही है। जिसका विरोध इस इलाके में रहने वाले लोग कर रहे हैं। अगर ये दीवार बन जाती है तो लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। रेलवे अफसरों की टीम जब यहां पहुंची तो लोगों ने इन्हें घेर लिया और धक्का मुक्की भी की। ये लोग डीआरएम ऑफिस पहुंचे और रास्ता बंद करने का विरोध किया।