बरेली के सुभाषनगर थाने में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली। जहां इन लोगों ने थाने के अंदर घुसकर पुलिस के साथ मारपीट की। यहां तक की जब बीजेपी नेताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं से भी हाथापाई की।