बरेली के हाफिजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक दुल्हन घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गई। शादी रचाने के लिए उसने एक युवक को नकली रिश्तेदार बनाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार किया है जो नकली भाई बना था। हालांकि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि लड़की के साथी उसके जानने वाले थे। भाई बनकर रिश्ता पक्का कराने की बात कही थी। लूटेंगे यह जानकारी उसे नहीं थी। लड़के की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दुल्हन और उसके साथियों की तलाश जारी है।