फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के गैंग ने की थी शाहजहांपुर के सराफ से लूट

Mon, 17 Apr 2017 10:48 PM IST
अभिषेक जय मिश्रा, अमर उजाला टीवी/ बरेली

बरेली सिविल लाइंस पर बटलर प्लाजा के सामने शाहजहांपुर के सराफ सुधीर टंडन से दो लाख की लूट का खुलासा हो गया है। लूट की घटना में मुरादाबाद के भातू गैंग के लोग शामिल थे। पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस की मदद से भातु गिरोह के बदमाश रमन कुमार को पकड़कर लूटे गए 20 हजार रुपया बरामद कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के शिकंजे में आए बदमाश ने लूट की पूरी कहानी बयां करते हुए वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। इतना ही नहीं पकड़े बदमाश ने एकता नगर चौराहा पर साड़ी कारोबारी से हुए लाखों की लूट में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें