फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक से एक लाख रुपए लेकर भागा टप्पेबाज, घटना कैमरे में कैद

सफदरगंज थाने से 50 कदमों की दूरी पर स्थित केनरा बैंक के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की बाइक से एक युवक एक लाख रुपए निकालकर रफूचक्कर हो गया। मंगलवार दोपहर यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधौली निवासी व्यापारी अंशुल गुप्ता के यहां काम करने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाइक के बैग में एक लाख रुपए लेकर केनरा बैंक पहुंचे थे। बाइक बैंक के सामने खड़े करवा अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस आए तो रुपए गायब थे। आनंद पालन में उन्होंने बैंक में जाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो एक युवक बाइक की तरफ तेजी से बढ़ता है और बाइक से रुपए निकाल कर 10 से 15 सेकंड में वारदात को अंजाम देता है। सफदरगंज के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें