दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के दुल्हादेपुर कुटी में आयोजित भव्य रामार्चा महायज्ञ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं में उत्साह देखने को मिला। रामार्चा महायज्ञ में अयोध्या, बिहार, मिथिला, जनकपुर और राजस्थान से आए पीठाधीश्वरों और संतों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संतों ने महायज्ञ को हिंदुत्व का संगम बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न होता है।