फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सबको आकर्षित कर रहा देवा मेला का डंकी और खच्चर बाजार, अच्छी नस्ल के घोड़े भी आ रहे

बाराबंकी। स्थानीय देवा मेला का डंकी (गधा) और खच्चर बाजार सबको आकर्षित कर रहा है। मेला का शुभारंभ होने से पहले ही डंकी और खच्चर की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में खच्चर व डंकी आए हैं। अच्छी नश्ल के घोड़े भी आने लगे हैं। मेला से डंकी और खच्चर खरीदने के लिए पहाड़ी इलाकों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं। जम्मू-कश्मीर, अमरनाथ, केदारनाथ जैसे स्थानों से भी लोग आते हैं। देवा महोत्सव परिसर में स्थित ऑडिटोरियम के ठीक पीछे एक बड़े भूभाग में गधा एवं खच्चर बाजार वर्षों से लगता है। इस मेले में लाखों रुपए कीमत के उच्च प्रजाति के खच्चर व गधे खरीद-फरोख्त आते हैं। लखनऊ के कुर्सी रोड से मेले में अपने पशु लेकर आए व्यापारी आकाश ने बताया कि उन्होंने अभी तक मेले में 64 हजार का एक खच्चर बेचा है। आकाश ने बताया कि इस बार मेले में जम्मू कश्मीर, अमरनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे मशहूर पहाड़ी क्षेत्र के व्यापारी यहां अच्छी नस्ल के खच्चर खरीदने के लिए आए हैं। जम्मू से आए व्यापारी शंभूनाथ ने बताया कि अभी वह मंडी में घूम कर ऊंची नस्ल के जानवरों को देख रहे हैं। फिर अपनी आवश्यकता अनुसार उन्हें खरीद कर वाहन से ले जाएंगे। लखनऊ के ही लवकुश नगर निवासी पशु व्यापारी संजीत कुमार ने बताया कि अभी तक उनके एक भी जानवर नहीं बिके हैं। इस मेले में पशुओं की लिखाई व टोकन बहुत महंगा है। इसके अलावा यहां के लोडिंग अनलोडिंग के लोग ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बहुत अत्यधिक लेते हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान होता है। इन्होंने बताया किबड़े व्यापारी मेरठ के मडियाई क्षेत्र के मेले की तरफ रुख कर गए हैं। वहां पर लिखाई प्रति जानवर मात्र 300 रुपये है। जबकि यहां की लिखाई एक हजार व टोकन दो सौ रुपये का है। शनिवार को डीएम शशांक त्रिपाठी वएसपी अर्पित विजय वर्गीय ने डंकी व खच्चर बाजार के साथ निरीक्षण किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें