फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से डीआरडीओ सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना। इसके बाद उन्होंने पात्र लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और विभिन्न उपकरण वितरित कर सम्मानित किया। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय केवल 15 दिनों का स्टॉक रहता था, जबकि वर्तमान सरकार ने 60 दिनों का स्टॉक सुनिश्चित किया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि जहां कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है और एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। रोजगार के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आठ लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में रोजगार जाति या रिश्तेदारी के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में पक्षपात किया जाता था। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, पीडी राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें