बाराबंकी शहर कोतवाली में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कामकाजी महिलाओं के साथ छात्राओं को आमंत्रित किया गया। यहां उनके मन को टटोलते हुए पुलिस के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही एक छात्रा को यहां पर मिशन शक्ति प्रभारी के रूप में तैनात करके कुछ देर के लिए जनसुनवाई की गई। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।