फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महादेवा महोत्सव के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, कुश्ती देख दंग रह गए दर्शक

महादेवा महोत्सव के छठे दिन दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, बनारस से आये पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। बाराबंकी जिले के रामनगर में महादेवा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के छठे दिन शनिवार दोपहर को दंगल का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर, राजस्थान, नेपाल, झांसी समेत कई पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह मुकाबले हुए। पहलवानों की कुश्ती देख दर्शकों में जबरदस्त रोमांच दिखा। दंगल में पहली कुश्ती मोनी पहलवान दिल्ली व पिंटू पहलवान सुल्तानपुर के बीच हुई जिसमें दिल्ली के पहलवान ने सुल्तानपुर के पहलवान को पटखनी दी। कुश्ती में दिल्ली के पहलवान मोनी की फुर्ती देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए। मोनी ने धोबीपाट मारकर पिंटू को धूल चटा दी। दंगल देखने वालों की काफी भीड़ जुटी रही। इस मौके पर हनुमान गढ़ी के महंत बाबा बलराम दास, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,चेयरमैन रामशरण पाठक, मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें