फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खड्ड में पलटी कलश यात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली, डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल, सात की हालत गंभीर

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में दहिला पोखरा मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलटने लगी। हादसे में महिलाओं और पुरुषों समेत करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सात घायलों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे और मार्ग संकरा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें