फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीजीआईसी की 18 छात्राएं गर्मी से बीमार, पांच का उपचार जारी

जीजीआईसी सतरिख की लगभग 18 छात्राएं बृहस्पतिवार को गर्मी के कारण स्कूल में बीमार हो गईं। इनका इलाज सीएचसी सतरिख में चल रहा है। सुबह करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल स्कूल पहुंचीं। सभी छात्राओं को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। उपचार के बाद 13 छात्राओं को वापस स्कूल भेज दिया गया। वहीं, करीब पांच छात्राओं का उपचार अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, कक्षा कक्ष में लगे पंखे ठीक से हवा नहीं दे रहे थे। इसी वजह से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। इस मामले में अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें