उत्तर प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में इस बार 30 जिलों की टीमें मैदान में नहीं उतरीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार एवं प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने इसे गंभीरता से लिया है। संबंधित जिलों के तीरंदाजी संघों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। चेताया है कि जहां संगठन सक्रिय नहीं है, वहां नई टीम बनाई जाएगी। प्रतियोगिता बाराबंकी में सात से नौ नवंबर तक चल रही है। पहले दिन अवनीश कुमार अवस्थी जायजा लेने पहुंचे, तो 30 जिलों की टीमें अनुपस्थित रहीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों के पदाधिकारियों से फोन पर बात कर उनके जवाब दर्ज करें।