फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव निवासी रामू (25) का शव रविवार को गांव में फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें रामू ने आरोप लगाया है कि ज़ैदपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह सहित कुछ अन्य लोगों ने मारपीट कर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उससे 75 हजार रुपये की मांग की थी। इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक भीम आर्मी का सदस्य था, जिसके चलते आम आदमी पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। हालात को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस पर भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों और सुसाइड नोट की लिखावट की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें