फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फूल, रेड कारपेट और पुष्प वर्षा, बाराबंकी में नए सीएमओ की कार्यालय में कुछ इस तरह हुई एंट्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को वीआईपी संस्कृति और अनावश्यक तामझाम से बचने की नसीहत देते रहे हैं। लेकिन बाराबंकी में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के स्वागत का एक वीडियो और तस्वीरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बाराबंकी में तैनात रहे सीएमओ डॉ. अवधेश यादव के तबादले के बाद जिले में नए सीएमओ के रूप में डॉ. रंजन गौतम ने कार्यभार संभाला। कार्यालय पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने उनके स्वागत की भव्य तैयारियां कर रखी थीं। सीएमओ कार्यालय परिसर में उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया, रास्ते में फूल सजाए गए और कार्यालय में प्रवेश के दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत का यह अंदाज अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर प्रदेश सरकार सादगी और वीआईपी संस्कृति से दूरी बनाए रखने का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर एक अधिकारी के स्वागत में किए गए इस तरह के आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें