फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बस से जैसे ही उतरा यात्री तैसे ही ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, नो-एंट्री के दौरान हादसा

बाराबंकी शहर के देवा रोड स्थित बस स्टेशन के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस से उतरकर जैसे ही एक यात्री सड़क पर आया, देवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घबराया चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक बैग और मोबाइल बरामद किया है, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद कभी आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बस स्टेशन के पास अनियमित रूप से खड़े वाहनों और नो-एंट्री के बावजूद शहर में ट्रक के प्रवेश के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें