फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से मिली राहत, झमाझम ने बढ़ाया मौसम का रोमांच

बाराबंकी जिले में बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी और हवा में अधिक नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह पहले तेज धूप के साथ उमस बढ़ने लगी, लेकिन कुछ ही देर में आसमान में बादल छा गए और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर होते-होते झमाझम बारिश ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे, क्योंकि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश के चलते सड़कों पर सामान्य से कम भीड़भाड़ देखने को मिली और शहर में ठंडी हवाओं के साथ सुहावना मौसम बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें