बाहरी बैराजों से सरयू नदी में छोड़े गए पानी का असर दिखाना शुरू हो गया है। नदी के बढ़े जलस्तर से जहां बाढ़ का खतरा बढ़ गया है वहीं सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में नदी की कटान तेज हो गई है और इस कटान में अभी तक किसानों के खेत धान की फसल लगे हुए कट रहे थे अब इस कटान में सनावा गांव के जागे लाल का घर जद में आ गया है। घर का सामान निकाला जाने लगा है। सनावा गांव के साथ कहरानपूरवा टेपरा गांव के किसानों की लगातार जमीन समा रही है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि अभी न तो कोई बाढ़ खंड का कर्मचारी मौके पर आया है और न ही तहसील मुख्यालय से हो रही कटान को देखने नही पहुंचा है। जबकि नदी का जलस्तर जिस प्रकार बढ़ रहा है। बाढ़ से इनकार नहीं किया जा सकता है।