फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में योगी बोले- कांग्रेस लूट करती है, सपा डकैती डालती है, इनसे सतर्क रहेंगे तो फायदे में रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लूट करने वाली और समाजवादी पार्टी डकैती डालने वाली पार्टी है। इनसे सतर्क रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन महादेव धाम तक आजादी की रोशनी नहीं पहुंच सकी। वर्षों तक यहां के विकास की किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकारें कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाने में व्यस्त रहीं, लेकिन उन्हें लोधेश्वर महादेव धाम के विकास की चिंता नहीं हुई। उन्होंने बाराबंकी के महान हॉकी खिलाड़ी के.डी. सिंह 'बाबू' का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश को ओलंपिक में गौरव दिलाया, लेकिन उनकी हवेली तक बिकने की नौबत आ गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने निर्णय लिया कि हवेली बिकने नहीं दी जाएगी, बल्कि सरकार इसके संरक्षण का खर्च वहन करेगी और वहां स्मारक विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें