विधानसभा घेराव के लिए जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन ने बताया कि मनरेगा के मुद्दे को लेकर प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में बाराबंकी से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों को उठाने से रोकने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।