बाराबंकी में फैशन का जादू छा गया है। इस बार साड़ियों और लहंगों में नई ट्रेंडिंग डिजाइन देखने को मिल रही हैं, जिनमें प्रिंटेड, एम्ब्रॉइडरी और वेलवेट स्टाइल्स शामिल हैं। दुकानों में रंग-बिरंगे और चमकदार कलेक्शन सजाए गए हैं, जो महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। धनोखर चौराहे से घंटाघर मार्ग तक फैशन और खरीदारी का माहौल जोरों पर है। खरीदार अपनी पसंद के आउटफिट चुनने में व्यस्त हैं। कई दुकानों ने विशेष करवा चौथ ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डिजाइन्स भी पेश किए हैं, जिससे खरीदारी का उत्साह और बढ़ गया है।