फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाराबंकी-त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा में मंगलवार सुबह हाईवे पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव ललई खेड़ा के उदयराज (42) अपने रिश्तेदार लखनऊ के थाना गोसाईगंज के गांव निजामपुर के वासुदेव (40) के साथ बाइक से मंगलपुर जा रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुरवा कट के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर घेर कर रोक लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें