फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। बुधवार रात 11 बजे से ही अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इन वाहनों को हैदरगढ़ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगी, जिसके दौरान किसी भी भारी वाहन को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर चौपुला तिराहा और भिटरिया में विशेष नाकेबंदी की गई है। वहीं, रामसनेहीघाट से भारी वाहनों को हैदरगढ़ की ओर मोड़ा जा रहा है, जबकि हैदरगढ़ से अयोध्या की तरफ उनका प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुए सिधौली-सीतापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें