यूपी में आजमगढ़ के दलित किशोर की गरीबी का फायदा उठाकर कबाड़ का कारोबार करने वाले पिता-पुत्र उसे झांसा देकर बाराबंकी ले आए। यहां होटल में बाल श्रम करने में लगा दिया। 15 दिन पहले होटल संचालक ने उसे अस्पताल ले जाकर खतना करा दिया। उसे जबरन हिंदू से मुसलमान घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने होटल संचालक व कबाड़ी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किशोर को संरक्षण गृह भेजा गया है।