बाराबंकी में पटेल चौराहे पर शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में वहां के अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश की आर्थिक व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए।