यूपी के बाराबंकी में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की एडवाइजरी जारी की है। लेकिन जिले के कई पंपों के रियलिटी चेक पर हकीकत कुछ और ही मिली। बिशुनपुर, जहांगीराबाद सहित त्रिलोकपुर क्षेत्र के रानीबाजार-त्रिलोकपुर मार्ग पर स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल दिया गया।