फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

यूपी के बाराबंकी में सावन माह के तीसरे सोमवार को बाराबंकी के रामनगर स्थित पौराणिक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार शाम से ही कांवड़ियों का जत्था "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ अपने आराध्य शिव शंकर को जल चढ़ाने के लिए कतारबद्ध होने लगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मध्य रात्रि 12:15 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए। इसके साथ ही जलाभिषेक का क्रम आरंभ हो गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित कर भोले बाबा की आराधना की। रातभर मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालु श्रद्धा भाव से अभिषेक करते रहे। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, सीतापुर सहित आस-पास के कई जनपदों से हजारों श्रद्धालु बाबा लोधेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक हेतु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा को जल अर्पित करने से मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। रात में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें