फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा; बाराबंकी में गणित की परीक्षा देकर निकले छात्र, बोले- आसान रहा पेपर

बाराबंकी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 2,604 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा देकर बाहर निकले हाईस्कूल के छात्र अंश ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया। उन्होंने कहा सवाल सीधे और सिलेबस से ही आए थे। हमने पूरा पेपर लगभग दस मिनट पहले ही हल कर लिया। गणित के प्रश्नपत्र को लेकर भी विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। छात्र रूद्र ने बताया, मैथ्स के ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के उदाहरणों जैसे थे। लंबा सवाल भी आसान स्टेप्स में था, इसलिए हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें