फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रेमिका के भाई की ईंट से कूंचकर हत्या: वारदात के बाद परिवार व पुलिस के साथ करता रहा खोजबीन, ऐसे खुला राज

ishwar ashish Updated Tue, 14 Jan 2025 09:26 PM IST

देवा कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसे धोखे से बुलाया, ईंट से सिर कूंच दिया और फिर शव को नहर में फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद वह तीन दिन तक परिवार और पुलिस के साथ खुद भी खोजबीन करता रहा। देवा कोतवाली के मलूकपुर गांव का अंकुल रावत (20) छह जनवरी को अपने खेत में सिंचाई करने के बाद अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कहानी में ललित कुमार का नाम आया जो मृतक की बहन से प्रेम करता था। ऐसे रची गई खूनी साजिश: ललित, जो कभी अंकुल का दोस्त था, अब उसकी जान का दुश्मन बन चुका था। छह जनवरी को उसने अंकुल को बहाने से बुलाया। पहले शराब पिलाई, फिर उसे ढाबे पर ले गया। इसके बाद फतेहपुर के भैसुरिया इलाके में नहर के किनारे ले जाकर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। खुद बना खोजी, पर सीसीटीवी ने किया पर्दाफाश: हत्या के बाद ललित ने चौंकाने वाला कदम उठाया। वह खुद परिजनों और पुलिस के साथ अंकुल को खोजने का नाटक करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कड़ियां जोड़ी तो पता चला कि अंकुल आखिरी बार ललित के साथ देखा गया था। 13 जनवरी को पुलिस ने ललित को पकड़ा, तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें