फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा मंदिर विवाद मामला, दलित युवक ने लगाया पिटाई का आरोप... पुजारी ने आरोपों को नकारा

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 08:28 PM IST

बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र के लोधौरा गांव स्थित ऐतिहासिक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार शाम पूजा-अर्चना के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। दलित युवक शैलेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर पूजा करने से रोका। बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शैलेंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में पुजारी आदित्य तिवारी का कहना है कि उनके बेटे और बहू मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने की कोशिश की। पुजारी ने युवक द्वारा लगाए गए जाति सूचक टिप्पणियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि मंदिर में 80 प्रतिशत सेवादार दलित समुदाय से जुड़े हैं। उनके ही परिवार के लोग सजावट आदि की जिम्मेदारी निभाते हैं। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पूजा से रोकने का कारण जाति से जुड़ा प्रतीत नहीं होता। युवक के भाई भी मंदिर में पूजा करते हैं। इसके प्रमाण उपलब्ध हैं। केस दर्ज कर दो युवको को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें