फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हादसा, छह लोग घायल... तीन की हालत गंभीर

बाराबंकी में सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गापुर मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। यहां बहराइच की ओर जा रही ब्रेजा कार और लखनऊ की ओर जा रही स्विफ्ट कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सिरताज अहमद, उनकी पत्नी रुकसाना, पुत्री नगमा, सना, सबा और आमिर शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि नगमा की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें