बाराबंकी में रबी फसलों की बोआई के लिए चल रहे खाद के संकट के बीच कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने दो साधन सहकारी समितियों के साथ इफको व एक निजी उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर खाद की उपलब्धता और खेती बाड़ी में समस्याओं पर चर्चा की तो पिछले कई दिनों से खाद न होने का संकट बताया। वितरण व्यवस्था और ओवररेटिंग रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली, जिस पर अधिकारी अपना पक्ष देते नजर आए। जरूरतमंद किसानों को कंबल बांटे।