फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर नशे में धुत, मरीज का इलाज करने से किया मना; अधिवक्ता ने किया हंगामा

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 10:04 AM IST

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को देर रात जिला अस्पताल में एक अधिवक्ता ने चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया। घंटों हंगामा चला। सीएमएस ने पुलिस बल मौके पर बुलाया और खुद मोबाइल बंद कर चले गए। अधिवक्ता के समर्थन में कई अधिवक्ता व भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए। पीड़ित अधिवक्ता ने कहा कि वह अपने एक मित्र की हालत खराब होने पर अस्पताल में दिखाने आए थे। लेकिन, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने देखने से इन्कार कर दिया। डॉक्टर नशे में था। उसके सहयोगी ने गाली दी और हाथापाई करने पर उतर आए। इसलिए, उन्हें सीएमएस को बताना पड़ा। सीएमएस मौके पर आए तो उनसे डॉक्टर का चिकित्सीय परीक्षण करने की मांग की गई। ताकि, पता चल सके कि डॉक्टर नशे में हैं या नहीं? लेकिन, सीएमएस कुछ देर बाद चले गए और अपना फोन बंद कर लिया। इससे पहले सीएमएस ने पुलिस बुला दी तो अधिवक्ता इमरजेंसी गेट के सामने बीमार व्यक्ति के परिवार की महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें