यूपी के बाराबंकी में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में समीक्षा के बाद लापरवाही पर एक कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है। बाराबंकी जिला देश के उन 100 जिलों में शामिल है, जहां सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। वहीं, प्रदेश में 12वें स्थान पर है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां वाहन गलत दिशा में चलते हैं और तेज रफ्तार के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मौतें 500 से कम थीं, जबकि 2025 में यह बढ़कर 527 हो गईं। 2026 में यह संख्या 600 के पार जाने की आशंका है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक 10 थाना क्षेत्रों को क्रिटिकल कॉरिडोरके रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। यहां निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेज रफ्तार, गलत दिशा में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों की मुख्य वजह हैं।