फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो... नहीं किसी से डरते हम... से गूंजा बाराबंकी शहर,

बाराबंकी। शहर की सड़कें सोमवार सुबह चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो... शक्ति का नाम ही नारी है... जैसे नारों से गूंज उठी। जीजीआईसी की 500 से अधिक छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकाली और बेबाकी से अपनी बात रखी। जीजीआईसी से निकाली रैली लखनऊ अयोध्या मार्ग से होते हुए शहर कोतवाली पहुंची। यहां सैकड़ो की संख्या में छात्राओं के साथ जीजीआईसी की प्रिंसिपल नंदिता सिंह के साथ एएसपी साउथ डॉ. अखिलेश नारायण सिंह एएसपी नाथ चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, अंडर ट्रेनिंग डिप्टी एसपी गरिमा पंत, कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी, महिला थाना अध्यक्ष मुन्नी सिंह समेत भारी पुलिस बल छात्राओं के साथ चला। इस दौरान नारी शक्ति महिला शक्ति से संबंधित नारे गूंजते रहे। सड़कों पर से रैली शहर कोतवाली पहुंची तो कोतवाली छात्राओं से भर गई। इसके बाद यहां एसपी डॉक्टर अखिलेश नारायण ने बच्चों से कहा कि किसी का डर तो नहीं है। तो बेटियों ने एक स्वर में बोला हम किसी से नहीं डरते। इसके बाद एएसपी चिरंजीव नाथ ने बेटियों के नाम अपनी स्वरचित कविता समर्पित की। अमर उजाला की टीम भी इस कार्यक्रम की सहभागी बनी। इसके अलावा शहर के कई स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शक्ति अभियान के तहत दुर्गा पंडाल से लेकर गांव तक शक्ति दीदी के रूप में पहुंची महिला सिपाही महिलाओं को जागरुक कर रही हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें